Sunday, 4 January 2026


 सामग्री 

आटे का डोव के लिए  २ कप मैदा,1/४  कप दही,1/२ चम्मच बेकिंग पाउडर, चम्मच,१ चम्मच चीनी, स्वादानुसार नमक ,२ चम्मच गुनगुना पानी

स्टफिंग के लिए 

२०० ग्राम मैश किया हुआ पनीर,१  छोटा बारीक कटा प्याज,१-२ बारीक कटी हुई हरी मिर्च,कद्दूकस किया हुआ अदरक,बारीक कटा हुआ हरा धनिया स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, अमचूर पाउडर और नमक

  विधि

एक बड़े बर्तन में मैदा, नमक, चीनी, बेकिंग पाउडर, तेल और दही मिलाएं। गुनगुने पानी की मदद से एक नरम आटा गूंथ लें। आटे पर थोड़ा तेल लगाकर इसे १ -२  घंटे के लिए ढककर रख दें ताकि यह फूल जाए। एक बाउल में मैश किया हुआ पनीर लें। इसमें कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया और सारे सूखे मसाले डालकर अच्छी तरह मिला लें।आटे की लोई लें और उसे थोड़ा सा बेल लें। इसके बीच में २  चम्मच पनीर की स्टफिंग रखें और किनारों को उठाकर बंद कर दें लोई पर थोड़ा सूखा मैदा छिड़कें और इसे धीरे-धीरे बेलें। आप चाहें तो ऊपर से थोड़ी कलौंजी या कटा धनिया भी लगा सकते हैं। तवे को मध्यम आंच पर गरम करें। कुल्चे की एक तरफ पानी लगाएं और पानी वाली साइड को तवे पर डालें। जब एक तरफ से सिक जाए, तो तवे को उल्टा करके आंच पर सीधा सेकें (तंदूरी स्वाद के लिए) या फिर पराठे की तरह घी लगाकर सेकें।

0 comments:

Post a Comment

Popular Posts